Poco C65 इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है

Poco C65 इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • Poco C65 को इंटरनेशनल मार्केट में तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने पिछले महीने C65 का इंटरनेशनल लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। 

Poco की देश में यूनिट ने X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन को 15 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें यह पर्पल कलर में दिख रहा है। इसके बैक पैनल का डिजाइन इंटरनेशनल वेरिएंट के समान है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी समान हो सकते हैं। Poco C65 को इंटरनेशनल मार्केट में ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 129 डॉलर (लगभग 10,700 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 149 डॉलर (लगभग 12,400 रुपये) का है। 

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इसमें MediaTek Helio G85 को ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU, 8 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB की eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में  f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं दोने में दो अलग सर्कलर कैमरा यूनिट एक सर्कुलर LED फ्लैश के साथ हैं। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। हाल ही में कंपनी ने Poco F5 Pro 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 120 Hz वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसकी ट्रिपल कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के मार्केट में Poco की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • कमियां
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »