Pixel 8, Pixel 8 Pro में मिल सकता है AI पावर्ड कैमरा, Pixel Superfan सर्वे से मिला संकेत

गूगल ऐसा फीचर भी ला सकती है जिससे इन स्मार्टफोन्स में वीडियो से बैकग्राउंड नॉयस को हटाया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • ये Pixel 7 सीरीज की जगह लेंगे
  • Pixel 8 में 4,480mAh की बैटरी मिल सकती है
  • Pixel 8 Pro में Samsung ISOCELL GN2 प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इन स्मार्टफोन्स को इस वर्ष के अंत में लॉन्च किया जाएगा

Google के जल्द लॉन्च होने वाले Pixel 8 और Pixel 8 Pro में  AI-पावर्ड कैमरा और वीडियो फीचर्स मिल सकते हैं जिससे ग्रुप फोटोज की क्वालिटी बेहतर होने की संभावना है। इन स्मार्टफोन्स को इस वर्ष के अंत में लॉन्च किया जाएगा। ये Pixel 7 सीरीज की जगह लेंगे। गूगल ऐसा फीचर भी ला सकती है जिससे इन स्मार्टफोन्स में वीडियो से बैकग्राउंड नॉयस को हटाया जा सकेगा। 

टिप्सटर Mishaal Rahman ने X (पहले Twitter) पर बताया है कि Pixel Superfans को कंपनी की स्पोर्ट्स पार्टनरशिप 'Superfans: Future of Pixel Sports Survey' को लेकर सर्वे मिलना शुरू हो गए हैं। इनमें उन फीचर्स का संकेत मिल रहा है जो कंपनी Pixel 8 सीरीज के लिए डिवेलप कर रही है। इनमें से एक सर्वे से पता चल रहा है कि गूगल ऐसे फीचर को डिवेलप कर रही है जिससे यूजर्स को वीडियो से नॉयस हटाने की सुविधा मिल सकती है। इसी सर्वे में यह भी बताया गया है कि कंपनी ऐसा फीचर भी ला सकती है जिससे एक स्पोर्ट्स मैच के दौरान दोस्तों और फैमिली की रिएक्शन साउंड को बढ़ाया जा सकेगा। इसी टूल से स्टेडियम की बैकग्राउंड नॉयस को भी हटाया जा सकेगा। 

इस सर्वे में यह ऐसे फीचर को डिवेलप किए जाने का भी संकेत मिल रहा है जिससे इन स्मार्टफोन्स से ली गई ग्रुप फोटोज की क्वालिटी बेहतर हो सकेगी। Android Central की रिपोर्ट में Rahman की Patreon पोस्ट के हवाले से बताया गया है कि आगामी Pixel स्मार्टफोन्स में ऐसा फीचर हो सकता है जिससे यूजर्स मैसेज का अपनी वॉयस के इस्तेमाल से तुरंत जवाब दे सकेंगे। Google Assistant से पहले ही यूजर्स को वॉयस कमांड्स के इस्तेमाल से मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। हाल ही में Pixel 8 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए थे। Pixel 8 में 4,480mAh की बैटरी 24 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट के साथ हो सकती है। Pixel 7 में 4,270 mAh की बैटरी है, जो 20W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 इस सीरीज के टॉप-एंड स्मार्टफोन Pixel 8 Pro में 4,950 mAh की बैटरी 27 W की चार्जिंग को सपोर्ट के साथ हो सकती है। टिप्सटर Ice Universe ने बताया था कि Pixel 8 Pro में Samsung ISOCELL GN2 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इससे 480 fps पर फुल-एचडी वीडियो, 120 fps पर 4K वीडियो और 30 fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
  2. Samsung Galaxy F70 सीरीज आज होगी पेश, युवाओं के लिए खास होगा कैमरा, कीमत 15 हजार रुपये से कम
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
  4. Starlink फोन आ रहा है, Elon Musk ने किया खुलासा कैसे होगा आईफोन और एंड्रॉयड से अलग
  5. Samsung Galaxy F70 सीरीज आज होगी पेश, युवाओं के लिए खास होगा कैमरा, कीमत 15 हजार रुपये से कम
  6. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
  7. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  8. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  9. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  10. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.