शाओमी रेडमी नोट 3 के 6 लाख से ज्यादा हैंडसेट भारत में बिके

शाओमी रेडमी नोट 3 के 6 लाख से ज्यादा हैंडसेट भारत में बिके
विज्ञापन
शाओमी इंडिया ने रेडमी नोट 3 की बिक्री को लेकर नया कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पिछले दो महीने में भारत में शाओमी रेडमी नोट 3 हैंडसेट के 6 लाख से ज्यादा यूनिट बिके हैं। इसका ऐलान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने फेसबुक पर पोस्ट जारी करके किया।

उन्होंने लिखा, ''एमआई इंडिया ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। साप्ताहिक सेल के 60 दिनों के अंदर हम शाओमी रेडमी नोट 3 के 6 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब रहे हैं।''

आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 3 को भारत में अप्रैल महीने के अंत में लॉन्च किया था। भारत में के रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट मिलते हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग-अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये।


इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल  रेडमी नोट 3 की तरह इसके रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर  (1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला फोर कॉर्टेक्स-ए53 कोरऔर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला टू कॉर्टेक्स-ए72) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।

एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »