Oppo Reno 14 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, Amazon, Flipkart के जरिए बिक्री

हाल ही में Reno 14F 5G की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह SDPPI, IMDA और यूरोप की EEC पर भी लिस्ट हो चुका है

Oppo Reno 14 5G सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, Amazon, Flipkart के जरिए बिक्री

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं
  • पिछले महीने कंपनी ने Reno 14 5G सीरीज को चीन में पेश किया था
  • हाल ही में Reno 14F 5G की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 5G सीरीज को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। कंपनी की योजना Reno 14F को भी लाने की है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया जा सकता। 

कंपनी की Reno 14 5G सीरीज के लिए ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart पर लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं। हालांकि,  Oppo ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। पिछले महीने कंपनी ने Reno 14 5G सीरीज को चीन में पेश किया था। देश में लॉन्च किए जाने वाले इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 

हाल ही में Reno 14F 5G की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह SDPPI, IMDA और यूरोप की EEC पर भी लिस्ट हो चुका है। NBTC की वेबसाइट पर Reno 14F 5G मॉडल नंबर RMX3951 के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से इसमें GSM, WCDMA, LTE और NR के लिए सपोर्ट होने का पता चल रहा है, जिससे यह 5G कनेक्टिविटी के साथ होने का संकेत मिल रहा है। Xpertpick की एक रिपोर्ट के अनुसार, SDPPI, IMDA और EEC की वेबसाइट्स पर यह स्मार्टफोन समान CPH2743 मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने का संकेत है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। 

चीन में लॉन्च किए गए Reno 14 5G में 6,000 mAh और Reno 14 Pro 5G में 6,200 mAh बैटरी है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। Pro मॉडल 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्ज भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G Wi-Fi, Bluetooth, GPS, QZSS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। कंपनी के Reno 14 5G सीरीज 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  3. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  5. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  6. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  7. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  10. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »