Oppo Reno 14 Pro, Reno 14 के स्पेसिफिकेशंस लीक, OLED डिस्प्ले के साथ 6000mAh बैटरी

Oppo जल्द ही चीन में Oppo Reno 14 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Oppo Reno 14 Pro, Reno 14 के स्पेसिफिकेशंस लीक, OLED डिस्प्ले के साथ 6000mAh बैटरी

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 13 Pro में AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo जल्द ही Oppo Reno 14 सीरीज फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Oppo Reno 14 सीरीज में 6,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बड़ी बैटरी होगी।
  • Oppo Reno 14 में 6.59 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
विज्ञापन
Oppo जल्द ही चीन में Oppo Reno 14 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro के बारे में पहले से ही कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। अब एक जाने-माने टिप्सटर की ओर से एक नई लीक में उनके डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन के बारे में पता चला है। यहां हम आपको Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 14 Pro, Reno 14 की खासियतें


डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इसकी जानकारी शेयर की है। ऑनलाइन पोस्ट को देखते हुए टिप्सटर का दावा है कि Reno 14 सीरीज में 6,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बड़ी बैटरी होगी। Reno 14 में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.59 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि Reno 14 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.83 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

टिपस्टर ने बताया कि डिस्प्ले में नेरो बेजल के साथ राउंड कॉर्नर होंगे। यहां तक कि कैमरा सिस्टम को भी अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में अपग्रेड किया जा रहा है जिससे आईफोन जैसा अनुभव मिल सके। अफवाह में यह भी दावा है कि Reno 14 सीरीज स्लिम और लाइट डिजाइन के साथ लॉन्च होगी। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। हाल ही में Oppo के Reno 14 Pro के रेंडर लीक हुए थे जिसमें रियर पर एक नया डिजाइन किया गया कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया था।

पिछले लीक में डिजिटल चैट स्टेशन ने कुछ डिजाइन एलिमेंट और कैमरा डिटेल्स भी साझा की थी। Oppo Reno 14 Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा पेश कर सकता है। आपको बता दें कि Reno 14 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »