• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 10 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, चाइनीज वेरिएंट से हो सकते हैं कुछ बदलाव

Oppo Reno 10 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, चाइनीज वेरिएंट से हो सकते हैं कुछ बदलाव

Oppo Reno 10 Pro के इंटरनेशनल वेरिएंट में चीन के मॉडल की तरह OLED पैनल है लेकिन इसमें रिजॉल्यूशन 1,240 x 2,772 पिक्सल के बजाय1,080 x 2,412 पिक्सल का है

Oppo Reno 10 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, चाइनीज वेरिएंट से हो सकते हैं कुछ बदलाव

इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में चीन के मॉडल की तरह OLED पैनल है

ख़ास बातें
  • कंपनी के स्मार्टफोन्स की नई सीरीज में तीन मॉडल हैं
  • Oppo Reno 10 Pro के इंटरनेशनल वेरिएंट में समान OLED पैनल है
  • इसमें 256 GB का केवल एक स्टोरेज विकल्प होगा
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo ने पिछले महीने चीन में अपनी नई Reno सीरीज लॉन्च की थी। इसका जल्द इंटरनेशनल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में तीन मॉडल हैं। इन्हें जुलाई में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इनमें से Oppo Reno 10 Pro को भारत में हार्डवेयर में कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने ट्वीट कर बताया है कि Oppo Reno 10 Pro में चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट की तुलना में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस होंगे। इस बारे में Reno 10 Pro के इंटरनेशनल वेरिएंट के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के साथ ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं जो कंपनी की ओर से तय लग रहे हैं।  इसके इंटरनेशनल वेरिएंट का डिजाइन समान दिख रहा है। हालांकि, इसके हार्डवेयर में कुछ बदलाव हैं। इसमें MediaTek के नए  Dimensity 8200 SoC के बजाय  Qualcomm Snapdragon 778G SoC का इस्तेमाल किया गया है। इसके डिस्प्ले में भी कुछ अंतर है। 

Oppo Reno 10 Pro के इंटरनेशनल वेरिएंट में चीन के मॉडल की तरह OLED पैनल है लेकिन इसमें रिजॉल्यूशन 1,240 x 2,772 पिक्सल के बजाय1,080 x 2,412 पिक्सल का है। हालांकि, डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को 120 Hz के साथ समान रखा गया है। इस स्मार्टफोन के RAM को भी 16 GB से घटाकर 12 GB (LPDDR4X) किया गया है। इसमें 256 GB का केवल एक स्टोरेज विकल्प होगा। एक अन्य बदलाव बैटरी से जुड़ा है। इसकी बैटरी की कैपेसिटी चाइनीज वेरिएंट की तरह 4,600 mAh की होगी लेकिन इसके साथ SuperVOOC चार्जर को 100 W के बजाय 80 W पर सीमित किया गया है। 

इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट का कैमरा मॉड्यूल भी कुछ अलग दिख रहा है। हालांकि, इसमें कैमरा चाइनीज वेरिएंट के समान हैं। Oppo Reno 10 सीरीज में तीन मॉडल -  Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ हैं। इन तीनों स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने कंपनी ने Oppo K11x को ऑक्टाकोर  Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo K10x की जगह लेगा। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। चीन में लॉन्च किया गया यह हैंडसेट दो कलर्स में उपलब्ध होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme GT 6T में होगी 6000 nits की सबसे चमकदार स्क्रीन, 120W फास्ट चार्जिंग! 22 मई को होगा लॉन्च
  2. Upcoming Smartphones May 2024: iQOO Neo 9s Pro, Realme GT 6T, Oppo Reno 12 जैसे स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
  3. Maternity लीव पर एक्‍स्‍ट्रा पैसे कमाने के लिए Work From home ढूंढना पड़ा महंगा, गंवा दिए Rs 54 लाख
  4. Xiaomi का नया AC आता है एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ, जानें कीमत
  5. Maruti Suzuki के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंची
  6. Samsung ने लॉन्च किए 820-लीटर तक के तीन रेफ्रिजरेटर मॉडल, 32-इंच की स्क्रीन दिखाती है अंदर रखा सामान!
  7. OpenAI GPT-4o कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट होना हुआ शुरू, मिला वेब सर्च फीचर
  8. बिटकॉइन में जोरदार तेजी, प्राइस 69,000 डॉलर से ज्यादा
  9. Vivo Y200 में होगी 12GB रैम, 6000mAh बैटरी! लॉन्चिंग 20 मई को
  10. Samsung Galaxy M35 के डिजाइन, कलर ऑप्शन का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »