• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस फिर लीक, 6500+mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!

OnePlus 15 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस फिर लीक, 6500+mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!

फोन में 6500mAh से ज्यादा की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग आ सकती है।

OnePlus 15 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस फिर लीक, 6500+mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में कंपनी ने 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 फोन में कंपनी धांसू कैमरा सेटअप दे सकती है।
  • इसमें कंपनी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।
  • फोन का कैमरा सेटअप अभी भी जांच-परख के अधीन है।
विज्ञापन
OnePlus 13 के बाद OnePlus 15 पर कंपनी कथित रूप से काम कर रही है। यह वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे कंपनी इस साल अक्टूबर में मार्केट के अंदर उतार सकती है। फोन के बारे में लीक्स आने शुरू हो चुके हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा होगा। अब एक नए लीक में पता चला है कि फोन का कैमरा सेटअप अभी फाइनल नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कैसा होने वाला है OnePlus 15 का कैमरा सेटअप। 

OnePlus 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। OnePlus 15 फोन में कंपनी धांसू कैमरा सेटअप दे सकती है क्योंकि यह कंपनी का साल का सबसे बड़ा फ्लैगशिप होगा। इसी तर्ज पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के कैमरा सेटअप के बारे में नया खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक वनप्लस के अपकमिंग डिवाइस SM8850 का कैमरा सेटअप अभी भी जांच-परख के अधीन है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार कयास है कि टिप्स्टर का इशारा यहां पर OnePlus 15 से है जिसमें कंपनी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। 

वनप्लस एक 50+50+50MP ट्रिपल कैमरा कंफिग्रेशन पर काम कर रही है। जिसमें एक मेन कैमरा है, एक अल्ट्रावाइड, और एक टेलीफोटो सेंसर दिया गया है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम दिया गया है। मेन कैमरा के लिए भी दो वर्जन बताए गए हैं जिसमें एक में स्टैंडर्ड लार्ज सेंसर होगा जबकि दूसरे में अल्ट्रा लार्ज सेंसर होगा। कथित तौर पर टेलीफोटो के लिए टीम छोटे, और मीडियम साइज के पेरिस्कोप सेंसर टेस्ट कर रही है। ये सभी सेटअप इस वक्त A/B टेस्टिंग से गुजर रहे हैं ताकि उपयुक्त कॉम्बिनेशन का पता लगाया जा सके। 

कुछ समय पहले ही टिप्स्टर द्वारा सुझाया गया था कि OnePlus 15 को फ्लैट डिस्प्ले के साथ टेस्ट किया जा रहा है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। अगर ऐसा होता है तो कंपनी बड़ा बदलाव करेगी क्योंकि OnePlus 7 Pro के समय से ही कंपनी फोन में 2K कर्व्ड एज डिस्प्ले देती चली आ रही है। इस लिहाज से OnePlus 15 में यह बड़ा बदलाव होगा। इसी के साथ फोन में नया रियर पैनल डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। फोन में 6500mAh से ज्यादा की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी ये सारी बातें अफवाहों में हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »