• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ आएगा iQOO Neo 10, जानें कितनी होगी कीमत?

144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ आएगा iQOO Neo 10, जानें कितनी होगी कीमत?

iQOO ने कन्फर्म किया है कि Neo 10 में फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जबकि रियर कैमरा सेटअप में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा।

144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ आएगा iQOO Neo 10, जानें कितनी होगी कीमत?

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • iQOO ने कन्फर्म किया कि Neo 10 में फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा
  • इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग
विज्ञापन
iQOO Neo 10 भारत में 26 मई को लॉन्च होने जा रहा है और ये देश का पहला Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने Amazon India पर फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट कर दिया है, जहां से इसके कई परफॉर्मेंस-फोकस्ड फीचर्स का खुलासा हुआ है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे। साथ ही, अब ब्रांड ने इसके डिस्प्ले और कैमरा डीटेल्स भी कन्फर्म कर दिए हैं।

iQOO ने कन्फर्म किया है कि Neo 10 में फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जबकि रियर कैमरा सेटअप में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलेगा।

फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। हालांकि स्क्रीन का साइज अभी तक कंपनी ने रिवील नहीं किया है। डिस्प्ले क्वालिटी के साथ परफॉर्मेंस पर भी फोकस रखा गया है।

फोन के अंदर Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ iQOO का इन-हाउस SuperComputing Q1 चिप भी दिया जाएगा। इसे LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Neo 10 को 7,000mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा, फिर भी मोटाई 8.09mm होगी, यानी ये भारत का सबसे पतला 7,000mAh बैटरी वाला फोन होगा। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

iQOO पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि Neo 10 की कीमत भारत में 35,000 रुपये के आसपास रखी जाएगी। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन - Inferno Red और Titanium Chrome में आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »