Oppo का Realme 1 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo आज अपने सब-ब्रांड Realme का पहला स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च करेगी। मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे Realme 1 से पर्दा उठ जाएगा।

Oppo का Realme 1 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Oppo के सब-ब्रांड Realme का पहला स्मार्टफोन देगा दस्तक
  • दोपहर 12:30 बजे Realme 1 से पर्दा उठेगा
  • Realme के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
विज्ञापन
Oppo आज अपने सब-ब्रांड Realme का पहला स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च करेगी। मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे Realme 1 से पर्दा उठ जाएगा। आप चाहें तो लाइव स्ट्रीमिंग Realme के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। बता दें कि Realme ब्रांड भारतीय बाज़ार में 10,000 रुपये से 20,000 रुपये वाले सेगमेंट को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन उतारेगा। Realme की अमेज़न इंडिया के साथ स्ट्रैटिजिक साझेदारी भी हुई है। Realme 1 के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन यह डायमंड ब्लैक डिज़ाइन में आएगा, जो पहले Oppo F7 और Oppo A3 में दिया जा चुका है।

अमेज़न इंडिया ने रियलमी 1 के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जहां कुछ फीचर से पर्दा उठा है। हैंडसेट मेटल फ्रे में दिख रहा है, जिसका बैक पैनल चमकदार है और त्रिकोणीय कट वाला डिज़ाइन लेकर आया है, जैसा हीरे में दिया जाता है। Realme 1 में सिंगल रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। ओप्पो का कहना है कि Realme 1 की आफ्टर सेल्स के लिए यूज़र इसे सीधे ओप्पो के पास ला सकते हैं, जिसके देशभर में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर संचालित हैं।

लॉन्च पर Realme के सीईओ माधव सेठ ने बताया, ''आज के युवा ग्राहक बेहतर फोन डिज़ाइन को भी तवज्ज़ो देते हैं। हमने इस फोन के परफॉर्मेंस के साथ-साथ बिल्ड क्वॉलिटी पर भी ध्यान दिया है। कम कीमत में बेहतर देने की भरपूर कोशिश हमने की है।''   

जैसा कि हमने बताया, Realme 1 का रियर पैनल लीक हो चुका है। साथ ही इसकी कीमत Oppo A3 से मेल खा सकती है। Oppo A3 की चीन में कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,000 रुपये) है। तय है, ओप्पो ने इस स्मार्टफोन के लिए 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की कीमत को चुना होगा, जिसे वह पहले ही बता चुकी है।

डुअल सिम Oppo A3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर काम करता है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। हैंडसेट को पावर देती है 3400 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Amazon India, Realme, Realme 1
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »