Oppo की Reno 10 सीरीज जुलाई में हो सकती है भारत में लॉन्च, अलग डिजाइन की संभावना

Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ में अलग SoC दिया जा सकता है। Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ में अलग SoC दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जून 2023 19:32 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ शामिल हैं
  • Oppo Reno 10 Pro+ का चाइनीज वेरिएंट के समान डिजाइन हो सकता है
  • इस सीरीज के बेस वेरिएंट में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया था

कंपनी ने यह सीरीज पिछले महीने चीन में लॉन्च की थी

Oppo की Reno 10 सीरीज जुलाई में हो सकती है भारत में लॉन्च, अलग डिजाइन की संभावना

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 10 सीरीज अगले महीने भारत में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी ने यह सीरीज पिछले महीने चीन में लॉन्च की थी। इसमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ शामिल हैं। Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ में अलग SoC दिया जा सकता है। Oppo Reno 10 Pro+ का चाइनीज वेरिएंट के समान डिजाइन हो सकता है, जबकि अन्य मॉडल्स अलग कैमरा डिजाइन के साथ हो सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 10 सीरीज को जुलाई के मध्य तक देश में लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo Reno 10 और Oppo Reno 10 Pro में चाइनीज वेरिएंट्स से अलग कैमरा डिजाइन होगा।  Oppo Reno 10 और Oppo Reno 10 Pro में हुड के नीचे MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जा सकता है। चीन में लॉन्च किए गए इस सीरीज के बेस वेरिएंट में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया था। कंपनी ने Reno 10 और Reno 10 Pro को Brilliant Gold, Colorful Blue और Moon Sea Black कलर्स और Reno 10 Pro+ को Brilliant Gold, Moonsea Black और Twilight Purple कलर्स में उपलब्ध कराया था। 

Oppo Reno 10 का चीन में प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये) से शुरू होता है। इसके अलावा Reno 10 Pro का CNY 3,499 (लगभग 41,000 रुपये), Reno 10 Pro+ 5G का CNY 3,899 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होता है। पिछले महीने कंपनी ने Oppo K11x को ऑक्टाकोर  Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo K10x की जगह लेगा। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। चीन में लॉन्च किया गया यह हैंडसेट दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले 2,400x1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में 680 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 240 Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 695 SoC 12 GB के LPDDR4x RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Sensor, Oppo, Market, China, Design, Launch, Colors, Mobile, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.