Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 

यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर Infinix Smart 30e 5G और Tecno Camon 60 Pro 5G की क्रमशः मॉडल नंबर्स - X6864B और CO7 के साथ लिस्टिंग हुई है

Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 

इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Tecno Camon 50 Pro को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • यूरोप के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है
  • इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • हाल में लॉन्च हुए Infinix Smart 20e की Infinix Smart 30e जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स Infinix और Tecno के नए 5G स्मार्टफोन्स को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Smart 30e 5G और Tecno Camon 60 Pro 5G की यूरोप में एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। हालांकि, Infinix और Tecno ने इन स्मार्टफोन्स की पुष्टि नहीं की है। 

यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर Infinix Smart 30e 5G और Tecno Camon 60 Pro 5G की क्रमशः मॉडल नंबर्स - X6864B और CO7 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इस लिस्टिंग से इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। 

Infinix Smart 30e 5G मलेशिया में लॉन्च किए गए Infinix Smart 20e की जगह ले सकता है। Infinix Smart 20e में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है।  Infinix Smart 20e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 20e में 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Tecno Camon 50 Pro की जगह Tecno Camon 60 Pro 5G ले सकता है। Tecno Camon 50 Pro में 6.78 इंच कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G200 Ultimate दिया गया है। Tecno Camon 50 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इस ,स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Tecno Camon 50 Pro में 6,150 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। भारत में पिछले महीने Tecno Spark 50S 5G को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »