Oppo ने डुअल कैमरा यूनिट के साथ भारत में लॉन्च किया  A79 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक चल सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 19:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है
  • कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक चल सकती है
  • इसे Glowing Green और Mystery Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

इसे 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने भारत में A79 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया  है। इसे 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक चल सकती है। 

यह स्मार्टफोन Oppo A78 5G की जगह लेगा। इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, Vivo T2 5G और Samsung Galaxy M34 5G से होगा। इसका प्राइस 19,999 रुपये है। इसे Glowing Green और Mystery Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए प्री-बुकिंग कंपनी के ई-स्टोर, Amazon, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए कराई जा सकती है। इसकी बिक्री 28 अक्टूबर से शुरू होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI Bank, Kotak Bank, IDFC First, AU Finance Bank, One Card और BoB के कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 4,000 रुपये तक प्राइस घट सकता है। 

Oppo A79 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसमें 7 nm MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ 8 GB का LPDDR4X RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट, USB OTG और GPS के विकल्प हैं। देश में तीसरी तिमाही में तीन प्रतिशत घटी हैं। दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने 79 लाख यूनिट्स की शिपमेंट और 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi इस मार्केट में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद Vivo, Realme और Oppo हैं।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  2. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  3. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  4. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  5. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  7. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  8. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  9. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  10. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.