Oppo K9 Pro स्मार्टफोन 26 सितंबर को होगा लॉन्च, 64MP कैमरा से हो सकता है लैस

Oppo K9 Pro स्मार्टफोन 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वीबो पर शेयर किए टीज़र पोस्टर के अनुसार, लॉन्च इवेंट चीन में स्थानिय समयानुसार शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे) शुरू होगा।

Oppo K9 Pro स्मार्टफोन 26 सितंबर को होगा लॉन्च, 64MP कैमरा से हो सकता है लैस
ख़ास बातें
  • Oppo K9 Pro में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो के9 प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी से होगा लैस
  • Android 11 पर काम करेगा ओप्पो के9 प्रो
विज्ञापन
Oppo K9 Pro चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का आगामी स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी 26 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख को कंफर्म कर दिया है। ओप्पो ने वीबो पर एक पोस्टर शेयर किया है, इस पोस्टर में फोन का डिज़ाइन और रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है। ओप्पो के9 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगपिक्सल का होगा। ओप्पो स्मार्टफोन इससे पहले चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग पर लिस्ट हो चुका है, जहां एंड्रॉयड 11, 4,500 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर की जानकारी मिली थी।

Oppo K9 Pro स्मार्टफोन 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वीबो पर शेयर किए टीज़र पोस्टर के अनुसार, लॉन्च इवेंट चीन में 5pm local time (भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे) शुरू होगा। पोस्टर से संकेत मिलता है कि ओप्पो के9 प्रो फोन मैटल फ्रेम के साथ आएगा और यह मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा। पहले सामने आ चुकी चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग के जरिए माना जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा।

आपको बता दें, ओप्पो के9 प्रो फोन चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग पर मॉडल नंबर PEYM00 के साथ लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग से यह भी इशारा मिला था कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। 8 मेगापिक्सल का इसमें सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा।

लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो के9 प्रो की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,300 रुपये) से शुरू हो सकती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का होगा। फोन के  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) हो सकती है। वहीं, फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज भी आ सकता है, जिसकी कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,000 रुपये) होगी।

लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम ओप्पो के9 प्रो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 12 GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। वहीं, फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 158.7x73.5x8.5mm और भार 180 ग्राम हो सकता है। वहीं, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »