• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K9 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग पर हुए लिस्ट

Oppo K9 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग पर हुए लिस्ट

लिस्टिंग के अनुसार, फोन की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,300 रुपये) से शुरू हो सकती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का होगा। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) हो सकती है।

Oppo K9 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग पर हुए लिस्ट
ख़ास बातें
  • Oppo K9 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • ओप्पो के9 प्रो में मिल सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • यह फोन चीन में 24 सितंबर को लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को China Telecom लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च का इशारा मिलता है। लिस्टिंग में फोन के रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन के सभी एंगल्स को देखा जा सकता है। साथ ही लिस्टिंग में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो के9 प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग से फोन की अनुमानित कीमत की भी जानकारी मिलती है। ओप्पो के9 प्रो स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले देखा जा सकता है, जिसका कटआउट स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।

चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग में Oppo K9 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर PEYM00 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,300 रुपये) से शुरू हो सकती है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का होगा। फोन के  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) हो सकती है। वहीं, फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज भी आ सकता है, जिसकी कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,000 रुपये) होगी। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन ग्लेशियर ओवरचर, ओब्सीडियन वॉरियर और नियॉन सिल्वर सी कलर ऑप्शन में आ सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन चीन में 24 सितंबर को लॉन्च होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम ओप्पो के9 प्रो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल  सकता है।  

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,400 एमएएच की होगी। वहीं, फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 158.7x73.5x8.5mm और भार 180 ग्राम हो सकता है। वहीं, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। 
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9 Pro, Oppo K9 Pro Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »