इस स्मार्टफोन में 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X9s Pro के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X9s Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा होंगे।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo Find X9s Pro के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X9s Pro के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन में 6.32 इंच का डिस्प्ले होगा। इस टिप्सटर ने कहा है कि Oppo Find X9s Pro में Tianma U9 Pro LTPS फ्लैट स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Oppo Find X9s Pro को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। Oppo Find X9s Pro के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को Free White, Energetic Orange, Native Titanium और Riding the Wind कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है।
भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo F33 5G को लॉन्च किया गया है। इसके साथ Oppo F33 Pro 5G को भी पेश किया गया है। Oppo F33 5G में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट है। Oppo F33 5G में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में