Oppo के Find X9 Pro में मिल सकता है Samsung ISOCELL HP5 कैमरा

इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9, Find X9+, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2025 19:15 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में फ्लैट स्क्रीन हो सकती है
  • Find X9 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इसमें Samsung का नया ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की Find X9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी है। इस सीरीज में Oppo Find X9, Find X9+, Find X9 Pro और Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के Find X9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Find X9 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung के नए ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 1/1.56 सेंसर है जो DCG-HDR (डुअल कन्वर्जन गेन HDR टेक्नोलॉजी) को सपोर्ट करता है। Find X9 Pro के कैमरा सेटअप में 10x जूम क्वालिटी मिल सकती है। 

यह 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा में Samsung HP5 सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 200 मेगापिक्सल के दो और 50 मेगापिक्सल के दो पेरिस्कोप कैमरा दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। Find X9 Ultra में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट मिल सकता है। 

Oppo के Find X8 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में पांच कैमरा थे। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ था। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 3X टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 6X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिए गए थे। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। हाल ही में Oppo के K13 5G की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  4. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  5. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  7. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.