Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का हाई-डायनैमिक मल्टी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। Oppo Find X10 Ultra में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2026 15:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है
  • Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में हाल ही में इस सीरीज के Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च किया गया है। आगामी स्मार्टफोन में हाई-रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo Find X10 Ultra की टेस्टिंग MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ की जा रही है। इस चिपसेट के साथ यह पहला अल्ट्रा कैटेगरी का स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Oppo के Ultra मॉडल्स में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स दिए गए हैं। Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। 

Advertisement

Oppo Find X10 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का हाई-डायनैमिक मल्टी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस सीरीज के Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M और Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में  200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,  200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 8000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo Find X10 Pro Max के चाइनीज वेरिएंट में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Find X10 Pro Max में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.