Xiaomi ने Smart Lock 5 चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्ट लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth और पासवर्ड से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जिनसे करीब 12 महीने का बैकअप मिलने का दावा है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Smart Lock 5 में फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C पोर्ट और 8 AA बैटरी मिलती हैं
Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्ट लॉक Xiaomi Smart Lock 5 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट डोर लॉक फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑटोमैटिक लॉकिंग और कई स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आया है। इसकी खासियत है कि दरवाजा बंद होते ही यह अपने आप लॉक हो जाता है। इसमें फिंगरप्रिंट के अलावा पासवर्ड, NFC कार्ड, Bluetooth और मैकेनिकल चाबी से भी दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इसमें 8 AA बैटरी दी हैं, जिनसे सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने तक बैकअप मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा, बैटरी पूरी तरह खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट की मदद से भी लॉक को पावर दी जा सकती है।
Xiaomi Smart Lock 5 को चीन में 1,176 युआन (करीब 16,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, चीन के कुछ योग्य क्षेत्रों में सरकारी सब्सिडी के बाद इसे 999.6 युआन (करीब 14,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 नवंबर से JD.com पर शुरू होगी। वहीं, इसकी पहली सेल 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्ट लॉक की ग्लोबल उपलब्धता या भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi Smart Lock 5 में Push-Pull डिजाइन दिया गया है। इसमें दरवाजे को खोलने के लिए यूजर को हैंडल पर फिंगरप्रिंट रखना होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड या उससे कम समय में यूजर की पहचान कर सकता है। इसकी खास बात है कि दरवाजा बंद होने के बाद लॉक अपने आप लग जाता है। इसमें फुली ऑटोमैटिक लॉक बॉडी दी गई है, जिसे कंपनी ने पहले जनरेशन के मुकाबले ज्यादा शांत बनाया है। Xiaomi के मुताबिक, दरवाजा बंद होने पर इससे 12dB और अनलॉक करते समय 13dB कम आवाज आती है।
स्मार्ट लॉक में फिंगरप्रिंट के अलावा कई दूसरे अनलॉकिंग ऑप्शन भी मिलते हैं। यूजर्स पासवर्ड, वर्चुअल पासवर्ड, वन-टाइम पासवर्ड, NFC कार्ड, Bluetooth और पारंपरिक मैकेनिकल चाबी से भी दरवाजा खोल सकते हैं। इसमें Duress Fingerprint फीचर भी दिया गया है। इस फीचर में यूजर एक खास फिंगरप्रिंट सेट कर सकता है, जिससे किसी के जबरदस्ती दरवाजा खुलवाने की स्थिति में दूसरे लोगों को अलर्ट भेजा जा सकता है।
Xiaomi Smart Lock 5 में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी मदद से यूजर्स Xiaomi Home ऐप के जरिए दूर से भी लॉक का स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर दरवाजा ठीक से बंद नहीं हुआ है या कोई लॉक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो फोन पर अलर्ट मिल जाता है। इसके अलावा, कई बार गलत पासवर्ड डालने पर भी यह नोटिफिकेशन भेज सकता है। कंपनी ने इसके फ्रंट पैनल में एंटी-पिंच बफल दिया है, जो दरवाजा खोलते या बंद करते समय उंगलियों को चोट लगने से बचाने में मदद करता है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi Smart Lock 5 में 8 AA बैटरी दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में ये बैटरी करीब 12 महीने तक चल सकती हैं। जब बैटरी कम होने लगती है, तो लॉक में दिया गया Emergency Start Button इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाए, तो इसके निचले हिस्से में मौजूद USB Type-C पोर्ट से पावर बैंक या दूसरे पावर सोर्स को कनेक्ट करके लॉक को पावर दी जा सकती है। इस तरह बैटरी खत्म होने की स्थिति में भी यूजर्स के पास दरवाजा खोलने का एक एक्स्ट्रा ऑप्शन रहेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी