EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन ठीक से काम नहीं कर रही है।
Photo Credit: X/EPFO
EPFO की वॉट्सऐप सर्विस 1 नवंबर को लॉन्च हुई।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 1 नवंबर को अपनी सर्विस को इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर शुरू किया था। यानी कि यूजर्स EPFO की वेबसाइट पर जाए बिना सीधे वॉट्सऐप पर जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए एक नंबर +91 8796441800 दिया गया था, जिस पर Hi लिखकर मैसेज करने पर मेंबर्स ईपीएफओ संबंधित कई जानकारी जैसे कि पासबुक, ईपीएफ बैलेंस और लास्ट 5 ट्रांजेक्शन की डिटेल पा सकते हैं। हालांकि, यह सर्विस लॉन्च तो हो गई, लेकिन अभी तक ठीक से काम नहीं कर रही है।
सोशल मीडिया पर ईपीएफओ मेंबर्स शिकायत कर रहे हैं कि वॉट्सऐप पर यह सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है। कभी ओटीपी नहीं आता है, अगर कभी ओटीपी आ जाता है तो आगे की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है। हर बार ट्राई अगेन सम टाइम का मैसेज आ जाता है। गैजेट्स 360 की टीम खुद EPFO की इस वॉट्सऐप सर्विस का इस्तेमाल करने का प्रयास किया, लेकिन अब तक एक बार भी सफलता हासिल नहीं हुई। न तो पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल और न ही पासबुक देखने को मिली।
@NHGormech नाम के यूजर ने कमेंट किया कि लगता है कि आपके कर्मचारियों ने इस फीचर को बिना टेस्टिंग के रोलआउट कर दिया। यह काम नहीं कर रहा है। जब भी पासबुक और पीएफ बैलेंस के लिए क्लिक किया गया तो हर बार जवाब आया वी कुड नॉट कंप्लीट इट।
@bkgoel नाम के यूजर ने कमेंट किया कि ईपीएफओ डिपार्टमेंट को वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च करने से पहले थोड़ा सीरियस होना चाहिए। यह काम नहीं कर रही है। सिर्फ टिक मार्क लगाने के लिए काम न करें, इससे EPFO मेंबर्स कंफ्यूज होते हैं। इस पोर्टल की जांच करें और सुनिश्चित करें कि मेंबर्स को रिस्पॉन्स मिले।
@parag_oswal नाम के एक यूजर ने एक्स पोस्ट पर कमेंट किया कि आपका टोल फ्री नंबर कनेक्ट नहीं कर रहा है, ईमेल किया गया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। ग्रीवेंस से भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। ऑनलाइन UAN अपडेटिंग डिटेल्स में एरर आ रहा है। नई वॉट्सऐप सर्विस लिमिटेड है, जिसमें बेसिक डिटेल के अलावा कुछ नहीं पता चल रहा।
@SurajK_ नाम के यूजर ने कमेंट किया कि यह काम नहीं कर रहा है। यह हर बार की तरह और इसमें कोई हैरानी नहीं हो रही।
@pankajjha_ नाम के यूजर ने कमेंट किया कि बहुत ही बेकार सर्विस है। बैलेंस जानने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी