Oppo Find N7 में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज को न्यूनतम रखने के लिए सीमलेस हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का स्लिम डिजाइन हो सकता है
Photo Credit: Oppo
इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले वर्जन की तुलना में अलग हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo Find N7 में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज को न्यूनतम रखने के लिए सीमलेस हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इंजीनियरिंग सैम्पल में Samsung का डिस्प्ले है। Oppo Find N7 का स्लिम डिजाइन हो सकता है।
आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Oppo Find N6 की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo Find N7 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले है। ये दोनों LTPO डिस्प्ले 120 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision को सपोर्ट करते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Titanium Flexion हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। Oppo ने बताया था कि यह हिंज चौड़ा और बेहतर है और इससे स्क्रीन को फोल्ड करने पर क्रीम बहुत कम दिखती है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली क्वाड रियर कैमरा यूनिट Hasselblad ट्यून्ड है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर फ्रंट में 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स