Oppo F5 के डिज़ाइन का खुलासा, तस्वीर आई सामने

ओप्पो अपना पहला फुल स्क्रीन डिवाइस ओप्पो एफ5 भारत में 2 नवंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। चीनी कंपनी लॉन्च से पहले फोन के प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है और अब कंपनी ने ओप्पो एफ5 की पहली तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर से फोन के अगले हिस्से पर फुल स्क्रीन डिज़ाइन देखा जा सकता है।

Oppo F5 के डिज़ाइन का खुलासा, तस्वीर आई सामने
विज्ञापन
ओप्पो अपना पहला फुल स्क्रीन डिवाइस ओप्पो एफ5 भारत में 2 नवंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। चीनी कंपनी लॉन्च से पहले फोन के प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है और अब कंपनी ने ओप्पो एफ5 की पहली तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर से फोन के अगले हिस्से पर फुल स्क्रीन डिज़ाइन देखा जा सकता है। यह तस्वीर, पिछली लीक तस्वीरों से मिलती-जुलती है।

कंपनी जोर-शोर से ओप्पो एफ5 में दिए गए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समर्थित सेल्फी ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर की मार्केटिंग कर रही है, जो इस हैंडसेट की सबसे अहम ख़ासियत होने की उम्मीद है। कंपनी ने लॉन्च से पहले एक प्रेस रिलीज़ में कहा, ''पहली बार, भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी को किसी फोन ब्रांड द्वारा फ्रंट कैमरे में इंटीग्रेट किया गया है। सेल्फी एक्सपर्ट में एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी होगी जिसमें किसी सेल्फी शॉट को बेहतर बनाने के लिए ग्लोबल फोटो डेटाबेस से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया गया है।''

कंपनी का यह भी कहना है कि ओप्पो एफ5 में एक फुल स्क्रीन डिज़ाइन होगा जो फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसका मतलब है कि ओप्पो एफ5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। 2017 में आए अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इसी तरह का डिस्प्ले दिया गया है।

उम्मीद के मुताबिक, आने वाले ओप्पो एफ5 को कंपनी नए सेल्फी एक्सपर्ट के तौर पर प्रचारित करेगी। आधिकारिक तस्वीर से पुष्टि होती है कि एफ5 में पतले बेज़ल होंगे और आगे की तरफ़ बटन नहीं होंगे। इससे पहले इसी महीने साझा किए गए मीडिया इनवाइट में "Capture the real you" टैगलाइन का ज़िक्र था। जिससे फोन के फ्रंट कैमरा में बेहतर सेंसर होने की उम्मीद है। ख़बरों से पता चलता है कि ओप्पो एफ5 में एक फुल एचडी+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन होगा जो 1080x2160 पिक्सल्स के साथ आएगा।

ओप्पो के नए टीज़र से खुलासा होता है कि एफ5 रेड, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में आएगा। फोन को भारत में नवंबर के पहले सप्ताह में उपलब्ध कराया जा सकता है। स्मार्टफोन भारत में 2 नवंबर को लॉन्च होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Oppo, Oppo F5, Oppo F5 Specifications, Oppo Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »