Oppo F15 को भारत में मिला नया वेरिएंट, जानें दाम

Oppo F15 भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 18,990 रुपये है। अब ग्राहक इसे 4 जीबी रैम के साथ भी खरीद सकते हैं।

Oppo F15 को भारत में मिला नया वेरिएंट, जानें दाम

Oppo F15 के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • पहले 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च हुआ था Oppo F15
  • नए वेरिएंट में शामिल है 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
  • अमेज़न के जरिए बेचा जाएगा ओप्पो एफ15 का नया वेरिएंट
विज्ञापन
Oppo F15 का नया 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है और इसे अमेज़न पर लिस्ट किया गया है। यह फोन मूल रूप से जनवरी में भारत में केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ग्राहक इसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी अमेज़न के जरिए खरीद सकेंगे। हालांकि वर्तमान में यह उपलब्ध नहीं है। मुंबई के एक रिटेलर ने भी ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें फोन की कीमत और इसके रंग विकल्पों का सुझाव दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ओप्पो भारत में Oppo F15 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 18,000 रुपये के अंदर लॉन्च करने की योजना बना रही है।
 
 

Oppo F15 (4GB + 128GB) price in India (expected)

मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम के ट्वीट के अनुसार, ओप्पो एफ15 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। ट्वीट में पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें फोन को दो रंग विकल्पों में दिखाया गया है। ये दोनों रंग वही है जो मूल रूप से पहले लॉन्च किए गए थे। इनमें लाइटनिंग ब्लैक, यूनिकॉर्न व्हाइट की जानकारी दी गई थी, लेकिन ब्लेज़िंग ब्लू रंग विकल्प गायब था। अमेज़न लिस्टिंग में यूनिकॉर्न व्हाइट वेरिएंट दिखाया गया है, लेकिन वहां फोन की कीमत नहीं दी गई है।

Oppo ने फोन के 4 जीबी वेरिएंट के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, जुलाई की शुरुआत में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि कंपनी भारत में Oppo F15 के 4 जीबी वेरिएंट को 18,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

 

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है। इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं। एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए।

Oppo F15 में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन, जेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है। फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है। इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, पैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »