Oppo F15 का किफायती मॉडल इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च

Oppo F15 भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसका एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसका दाम 18,990 रुपये है।

Oppo F15 का किफायती मॉडल इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Oppo F15
विज्ञापन
Oppo F15 का थोड़ा कमज़ोर और किफायती वेरिएंट भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। हम बात कर रहे हैं ओप्पो एफ15 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo की जुलाई के पहले हफ्ते में ओप्पो एफ15 हैंडसेट के 4 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना है। याद रहे कि ओप्पो एफ15 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसका एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसका दाम 18,990 रुपये है। इतना साफ है कि नए वेरिएंट की कीमत 18,000 रुपये से कम है। फिलहाल, कंपनी ने इस वेरिएंट को भारत में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं दी है।

Pricebaba ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ साझेदारी में एक रिपोर्ट ज़ारी की है जिसमें Oppo द्वारा ओप्पो एफ15 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। अनुमान है कि इस वेरिएंट की कीमत 18,000 रुपये से कम होगी। कीमत में कुछ भी चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि Oppo F15 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,990 रुपये में मिलता है। Oppo ने हाल ही इस फोन के ब्लेज़िग ब्लू कलर वेरिएंट को मार्केट में उतारा था। अब तक यह हैंडसेट लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकार्न व्हाइट रंग में मिलता रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन का 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट किस-किस रंग में बिकेगा।


Oppo F15 के नए वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल वाले ही होंगे।
 

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है। इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं। एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए।

Oppo F15 में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन, जेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है। फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है। इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, पैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  2. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  4. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  5. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  6. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  7. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  8. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  9. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  10. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »