Oppo F11 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Oppo F11 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ओप्पो मुंबई में शाम 7 बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जो डुअल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा।

Oppo F11 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Oppo F11 Pro में हीलियो पी70 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद
  • Oppo F1 Pro की कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है
  • ओप्पो एफ11 प्रो में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Oppo F11 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ओप्पो मुंबई में शाम 7 बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जो डुअल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। इसके अलावा यह हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। कंपनी Oppo F11 Pro की लो लाइट फोटोग्राफी का भी प्रचार कर रही है। इसे सुपर नाइट मोड का नाम मिला है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 4000 एमएएच बैटरी, VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग, 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। ज्ञात हो कि Oppo ने अपने एफ11 प्रो हैंडसेट को किसी मार्केट में लॉन्च नहीं किया है। भारत पहला मार्केट होगा।

Oppo के मुताबिक, कंपनी ओप्पो एफ11 प्रो के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। हमने आपकी सुविधा के लिए लॉन्च इवेंट के स्ट्रीम को इस लेख में ही इंबेड कर दिया है। आप Oppo F11 Pro लॉन्च इवेंट को गैजेट्स 360 पर ही लाइव देख सकते हैं।


Oppo F1 Pro कीमत (उम्मीद)

ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत को लेकर इंटरनेट पर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन को देखकर लगता है कि Oppo F11 Pro मिड-रेंज सेगमेंट का होगा। कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
 

Oppo F11 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F11 Pro हैंडसेट 4,000 एमएएच बैटरी, VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 6  जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। Oppo F11 Pro में 6.5 इंच की स्क्रीन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, एफ /1.79 अपर्चर के साथ। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी होगा। यह 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा।

Oppo F11 Pro फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होने का दावा किया जा चुका है। फोन में फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 90.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन के दो स्टोरेज दो वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »