Oppo F11 और Oppo F11 Pro की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Oppo F11 के दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। Oppo F11 Pro का महंगा वाला वेरिएंट सस्ता हुआ है।

Oppo F11 और Oppo F11 Pro की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Oppo F11 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है Oppo F11 Pro में
  • ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है
  • ओप्पो एफ11 प्रो का सिर्फ एक वेरिएंट हुआ है सस्ता
विज्ञापन
Oppo F11 और Oppo F11 Pro स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है। ओप्पो ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट नई कीमतों में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध हैं। याद रहे कि चीनी कंपनी ओप्पो ने इस साल ही ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो को भारतीय मार्केट में उतारा था। ओप्पो एफ11 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है, जबकि ओप्पो एफ11 में वाटरड्रॉप नॉच है। ओप्पो ने बीते हफ्ते ही अपने स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए ऑली एआई चैटबॉट को लॉन्च किया था। यह चैटबॉट ओप्पो स्मार्टफोन से जुड़े सवालों का जवाब देगा।
 

ओप्पो एफ11 और ओप्पो एफ11 प्रो की नई कीमतें

ओप्पो एफ11 की कीमत अब 16,990 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। पहले यह हैंडसेट 17,990 रुपये में बिकता था। इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में भी बदलाव किया गया है। 19,990 रुपये में बिकने वाला यह मॉडल 17,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ओप्पो एफ11 की कीमत में लॉन्च किए जाने के बाद से यह दूसरी कटौती है। हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर बिक रहा है।

दूसरी तरफ, ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत में भी बदलाव किया गया है। लेकिन इसका प्रीमियम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही सस्ता हुआ है। ग्राहक ओप्पो एफ11 प्रो के इस वेरिएंट को 23,990 रुपये के बजाय 21,990 रुपये में खरीद पाएंगे। ओप्पो एफ11 प्रो के शुरुआती वेरिएंट की कीमत में हाल ही में बदलाव किया गया था। यह 20,990 रुपये में मिलता है।
 

Oppo F11 Pro Specifications

ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओप्पो एफ11 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 

Oppo F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच बैटरी दी गई है जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F11, Oppo F11 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  2. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  3. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  4. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  5. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  6. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  7. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  8. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »