Oppo A7X लॉन्च, वाटरड्रॉप डिस्प्ले वाले इस फोन की खासियतें जानें

ओप्पो ए7एक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच की वाटरड्रॉप स्क्रीन है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9।

Oppo A7X लॉन्च, वाटरड्रॉप डिस्प्ले वाले इस फोन की खासियतें जानें
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए7एक्स को 2,099 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में बेचा जाएगा
  • हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है इस ओप्पो फोन में
  • Oppo A7X की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
विज्ञापन
Oppo ब्रांड ने चीनी मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7X लॉन्च किया है। स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आता है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। फोन में 6.3 इंच का 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि बीते महीने की भारतीय मार्केट में Oppo A5 को लॉन्च किया गया था।
 

Oppo A7X की कीमत

कंपनी के घरेलू मार्केट में ओप्पो ए7एक्स को 2,099 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को ओप्पो की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। स्मार्टफोन की सेल 14 सितंबर से शुरू होगी। यह स्टार पर्पल और आइस फ्लेम ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। फिलहाल, Oppo A7X को भारतीय मार्केट में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo A7X स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7एक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच की वाटरड्रॉप स्क्रीन है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9। स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 4 जीबी रैम दिए गए हैं और ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल पोजीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें से एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर कैमरे कई एआई फीचर से लैस हैं।

Color OS 5.2 में नया डू नॉट डिस्टर्ब मोड है। इस फोन का डिज़ाइन Oppo F9 Pro से काफी प्रेरित लगता है। संभव है कि यह ओप्पो एफ9 का चीनी वेरिएंट हो। हालांकि, एक अंतर साफ है। ओप्पो एफ9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमी़डियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »