Oppo K1 और Oppo A7x के नए कलर वेरिएंट लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo K1 और Oppo A7x स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं।

Oppo K1 और Oppo A7x के नए कलर वेरिएंट लॉन्च

Oppo K1 और Oppo A7x के नए कलर वेरिएंट लॉन्च

ख़ास बातें
  • Oppo A7X की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है ओप्पो के1 में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo K1 और Oppo A7x स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। ओप्पो के1 का नया इंक ब्लैक और ओप्पो ए7एक्स का फॉग पाइन ग्रीन कलर वेरिएंट उतारा गया है। याद करा दें कि, Oppo K1 को पहले ब्लू, रेड और सिल्वर ग्रीन रंग में लॉन्च किया गया था। तो वहीं Oppo A7x स्टारी पर्पल और आइस फ्लैम रंग में लॉन्च हुआ था। बता दें कि ओप्पो के1 और ओप्पो ए7एक्स के नए कलर वेरिएंट फिलहाल चीन में लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही नए कलर वेरिएंट चीनी मार्केट में 12 दिसंबर से बेचे जाएंगे।
 

Oppo K1 और Oppo A7x के नए कलर वेरिएंट की कीमत

ओप्पो के1 इंक ब्लैक वेरिएंट का दाम 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,490 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,552 रुपये) में बेचा जाएगा। ओप्पो ए7एक्स फॉग पाइन ग्रीन वेरिएंट का 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,600 रुपये) है।

Oppo K1 और Oppo A7x के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास है।

Oppo A7X एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच की वाटरड्रॉप स्क्रीन है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9। स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 4 जीबी रैम दिए गए हैं और ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल पोजीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें से एक सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर कैमरे कई एआई फीचर से लैस हैं। Oppo A7X में जान फूंकने का काम करती है 4,230 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमी़डियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »