Oppo A1k और Oppo A5s हुए सस्ते, कीमतों में 1,000 रुपये तक की कटौती

दोनों ही स्मार्टफोन नई कीमत में Amazon पर बिक रहे हैं। Flipkart पर ओप्पो ए1के की कीमत में कटौती हुई है। जबकि Oppo A5s अभी भी पुराने ही दाम में उपलब्ध है।

Oppo A1k और Oppo A5s हुए सस्ते, कीमतों में 1,000 रुपये तक की कटौती
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए1के एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है
  • Oppo A5s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • दोनों ही Oppo स्मार्टफोन मीडियाटेक के प्रोसेसर से लैस हैं
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपनी ए सीरीज़ के दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने Oppo A1k के 2 जीबी रैम मॉडल का दाम 500 रुपये कम किया है। वहीं, Oppo A5s के 2 जीबी और 3 जीबी रैम मॉडल 1,000 रुपये सस्ते हुए हैं। कंपनी ने इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 से की है। फोन नई कीमतों में Amazon India पर लिस्ट किए जा चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो ने करीब हफ्ते भर पहले ही Oppo F11 Pro के 64 जीबी वेरिएंट और Oppo A5 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमतें कम की थीं।
 

Oppo A1k, Oppo A5s की नई कीमतें

कंपनी के मुताबिक, Oppo A1k के 2 जीबी मॉडल को अब 7,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पहले यह 8,490 रुपये में बिकता था। Oppo A5s का 2 जीबी रैम वेरिएंट अब 8,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि पहले यह 9,990 रुपये में मिलता था। इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 9,990 रुपये हो गया है। पहले इसकी बिक्री 10,990 रुपये में होती थी। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही Oppo फोन पहली बार सस्ते हुए हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया,दोनों ही स्मार्टफोन नई कीमत में Amazon पर बिक रहे हैं। Flipkart पर ओप्पो ए1के की कीमत में कटौती हुई है। जबकि Oppo A5s अभी भी पुराने ही दाम में उपलब्ध है। दोनों हैंडसेट नई कीमतों में आपकी पास के दुकान में भी मिल पाएंगे।
 

Oppo A1k स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए1के एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। Oppo A1k में 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।  यह फोन 87.43 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को मजबूती देने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेंगे। कलरओएस के साथ कुछ फीचर्स आ रहे हैं जैसे कि ओप्पो क्लाउड सर्विस, जेस्चर नेविगेशन और स्मार्ट असिस्टेंट। ओप्पो ए1के में ड्राइविंग मोड और राइडिंग मोड जैसे स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स भी हैं।

फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी 6762) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेंगे। स्मार्टफोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एफ/ 2.0 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डुअल-सिम वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

Oppo A1k की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,000 एमएएच की है। ओप्पो ए1के का डाइमेंशन 154.5x73.8x84 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। रिटेल बॉक्स में आपको 10 वाट का चार्जर मिलेगा।
 

Oppo A5s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo A5s आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 4 जीबी।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo A5s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर Oppo A5s के दो वेरिएंट होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,230 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Great battery life
  • Good daytime photo quality
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • No fingerprint sensor
  • Weak processor
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो P22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Decent selfie camera
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Dated version of Android
  • Below-average performance
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1520x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »