Oppo A11k बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A11k के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,990 रुपये है। फोन को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से डीप ब्लू और फ्लोइंग सिल्वर रंग में खरीदा जा सकता है।

Oppo A11k बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए11के एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1 पर चलता है
  • Oppo A11k में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं ओप्पो ए11के में
विज्ञापन
Oppo A11k को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीन विरोधी भावनाओं और कंपनी के अपनी फैक्ट्री में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच Oppo ने चुपचाप अपने इस बजट स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। ओप्पो ए11के स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। Oppo A11k में ग्रेडिएंट बैक फिनिश और “3D Flowing Blaze” डिज़ाइन है। ओप्पो ने सेल्फी के लिए एआई ब्यूटिफिकेशन मोड दिया है और इसमें अलग से पोर्ट्रेट बोकेह इफेक्ट भी है। ओप्पो ए11के की बिक्री शुरू हो गई है।
 

Oppo A11k price in India, availability details

ओप्पो ए11के के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,990 रुपये है। फोन को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से डीप ब्लू और फ्लोइंग सिल्वर रंग में खरीदा जा सकता है। Oppo A11k को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Amazon से इस हैंडसेट को खरीदने के लिए एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,950 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
 

Oppo A11k specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो ए11के एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 270ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। यह एक डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।

Oppo A11k में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस ब्यूटूफिकेशन मोड से लैस है।

ओप्पो ए11के की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4,230 एमएएच की है जिसके बारे में सिंगल चार्ज में पूरे दिन साथ देने का दावा है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2एमबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  2. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
  3. भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री
  4. YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
  5. Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
  6. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
  8. Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  9. AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
  10. OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »