• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord की प्री बुकिंग आज दोपहर 1:30 बजे होगी शुरू, मिलेंगे 5,000 रुपये तक के फायदे

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग आज दोपहर 1:30 बजे होगी शुरू, मिलेंगे 5,000 रुपये तक के फायदे

OnePlus का कहना है कि Amazon.in पर सीमित स्टॉक के साथ केवल एक बार प्री-ऑर्डर खुलेंगे। OnePlus Nord को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अधिकतम 5,000 रुपये तक के उपहार भी दिए जाएंगे।

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग आज दोपहर 1:30 बजे होगी शुरू, मिलेंगे 5,000 रुपये तक के फायदे

OnePlus Nord में क्वाड रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord में होगा डुअल सेल्फी होल-पंच कैमरा सेटअप
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 765G चिपसेट की हो चुकी है पुष्टि
  • आज दोपहर 1:30 बजे अमेज़न पर सीमित स्टॉक के साथ शुरू होगी प्री-बुकिंग
विज्ञापन
OnePlus Nord आज यानी 15 जुलाई से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए Amazon के जरिए दोपहर उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्री-ऑर्डर दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। भले ही अब तक आधिकारिक तौर पर वनप्लस नॉर्ड के बारे में बहुत सारे स्पेसिफिकेशन की पुष्टि करना बाकी ह, लेकिन फिर भी पिछले कुछ समय में फोन को लेकर फैन्स के बीच उत्साह काफी बढ़ा हुआ है और इसके कई कारणों में से एक है इसके बजट सेगमेंट में आने की पुष्टि। वनप्लस लाइनअप की कीमतों में साल दर साल लगातार वृद्धि होती आई है, ऐसे में कंपनी की ओर से एक 'किफायती' फोन लॉन्च करना ही फैन्स के उत्साह का कारण है। OnePlus Nord के कुछ स्पेसिफिकेशन और सामान्य डिज़ाइन को टीज़ किया जा चुका है और इसके पूरे स्पेसिफिकेशन की लिस्ट लीक भी हो चुकी है। इसलिए हम फोन के बारे में काफी कुछ जानते हैं।
 

OnePlus Nord pre-orders in India

वनप्लस ने कहा है कि Amazon.in पर सीमित स्टॉक के साथ केवल एक बार प्री-ऑर्डर खुलेंगे। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अधिकतम 5,000 रुपये तक के उपहार भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, OnePlus Nord को प्री-ऑर्डर करने से आपको दो सरप्राइज गिफ्ट बॉक्स भी मिलेंगे, जिनमें से एक प्री-ऑर्डर करने के बाद ग्राहकों को भेजा जाएगा और दूसरा 31 अगस्त तक डिवाइस की खरीद को पूरा करने के बाद भेजा जाएगा। वनप्लस नॉर्ड को प्री-ऑर्डर करने के लिए Amazon.in पर जाना होगा और दोपहर 1:30 बजे प्री-ऑर्डर पेज के लाइव होने के बाद उस पेज पर फोन को 499 रुपये में प्री-बुक करना होगा। इसके बाद ग्राहक सरप्राइज गिफ्ट बॉक्स के लिए योग्य होंगे।

अभी के लिए, वनपल्स नॉर्ड खरीदने के इच्छुक ग्राहक समर्पित अमेज़न पेज पर जा सकते हैं और OnePlus Nord प्री-ऑर्डर के बारे में अपडेट लेने के लिए 'नोटिफाई मी' पर क्लिक कर सकते हैं।
 

OnePlus Nord specifications (expected)

अब तक, वनप्लस ने पुष्टि की है कि वनप्लस नॉर्ड एक AMOLED स्क्रीन के साथ आएगा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करेगा। इसमें शामिल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला वाइड एंगल लेंस होगा।

इसके अलावा लीक्स और अफवाहों की मानें तो, OnePlus Nord में 6.44 इंच डिस्प्ले होगा, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और इसके बैक में चार कैमरे होंगे। इन कैमरों का कॉन्फिगरेशन 48-मेगापिक्सल सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर,  8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल सेंसर होगा। सामने की तरफ, वनप्लस नॉर्ड में 32 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस होगा।

यह भी उम्मीद की जा रही है कि फोन में 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम विकल्प के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के ऑप्शन होंगे। OnePlus Nord में 4,115mAh की बैटरी होने की भी अफवाह है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »