OnePlus Nord में होगा वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा, कंपनी ने की पुष्टि

OnePlus भारत में Amazon India पर नॉर्ड के लिए लॉन्च इनवाइट भी बेच रही है, जिसकी कीमत 99 रुपये है। यह आपको नए फोन को घर बैठे बेहतर तरीके अनुभव करने का मौका देगा।

OnePlus Nord में होगा वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा, कंपनी ने की पुष्टि

OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) से कम होगी

ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस होगा OnePlus Nord
  • 32-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस होंगे शामिल
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 765G चिपसेट की भी हो चकी है पुष्टि
विज्ञापन
OnePlus Nord डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, इसकी जानकारी वनप्लस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा के साथ दूसरा कैमरा वाइड-एंगल लेंस होगा, जो 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आएगा। हाल ही में लीक हुई एक इमेज में दो फ्रंट कैमरे देखे गए थे, जिनमें से एक में 105 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू सपोर्ट था और अब कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। OnePlus Nord स्मार्टफोन के लिए कंपनी एक "नई शुरुआत" के रूप में प्रचार कर रही है, जो कि मुख्य फ्लैगशिप सीरीज़ की तुलना में अधिक वैल्यू फॉर मनी होगा। फोन को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और भारत में 15 जुलाई से इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

OnePlus का नया वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम (@ oneplus.nord) पर OnePlus Nord में दो सेल्फी कैमरों की मौजूदगी की पुष्टि करता है। वीडियो दिखाता है कि सेल्फी सेल्फी स्टिक को छोड़ अब अल्ट्रा-वाइड-एंगल फ्रंट कैमरे पर स्विच करने का समय आ गया है। हाल ही में टिपस्टर Evan Blass द्वारा भी एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें वनप्लस नॉर्ड की सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन को दिखाया गया था। तस्वीर से पता चला था कि फोन में शामिल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप में 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा, जो 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू से लैस होगा।

OnePlus भारत में Amazon India पर नॉर्ड के लिए लॉन्च इनवाइट भी बेच रही है, जिसकी कीमत 99 रुपये है। यह आपको नए फोन को घर बैठे बेहतर तरीके अनुभव करने का मौका देगा। कंपनी OnePlus Buds को लॉन्च करने के लिए भी तैयार है, जो कि वास्तव में कंपनी के पहले ट्रू वायरलेस इयरफोन होंगे।

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus Nord के एक वेरिएंट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 5जी चिपसेट के साथ देखा गया था, जो OnePlus Nord Lite की तरफ इशारा करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »