Dimensity 1300 Soc, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus Nord 2T जल्द हो सकता है लॉन्च

OnePlus Nord 2T के डिस्प्ले के बारे में कहा गया है कि यह 6.43 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा।

Dimensity 1300 Soc, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus Nord 2T जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T के बारे में कहा गया है कि यह OnePlus Nord2 की जगह लेगा।
  • इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T जल्द लॉन्च हो सकता है। एक जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि यह स्मार्टफोन अप्रैल या मई महीने में किसी भी समय लॉन्च हो सकता है। एक अन्य लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord 2T फुलएचडी प्लस डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट होगा। इसी के साथ OnePlus Nord 2 CE के बारे में भी खुलासा किया गया है जिसमें कहा गया है कि यह फोन 11 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। अभी तक वनप्लस की ओर इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

पॉपुलर टिप्स्टर योगेश बरार ने ट्विटर के माध्यम से OnePlus Nord 2T की लॉन्च टाइमलाइन अप्रैल-मई बताई है। टिप्स्टर का कहना है कि यह फोन साल की दूसरी तिमाही की शुरुआत में किसी भी समय लॉन्च हो सकता है।

इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। OnePlus Nord 2T एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1300 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। 

OnePlus Nord 2T के डिस्प्ले के बारे में कहा गया है कि यह 6.43 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा। डिस्प्ले के बारे में कयास है कि यह AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि, सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल नॉच कटआउट के बारे में कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। 

वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन में 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। बहुत संभव है कि फोन में Android 12 ओएस दिया जाएगा। पावर के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो 80W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। OnePlus Nord 2T के बारे में कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord2 की जगह लेगा। हालांकि, इस जानकारी के बारे में कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord 2T Specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »