OnePlus N6x को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। OnePlus N6 सीरीज की पोजिशन कंपनी की Nord सीरीज से नीचे रखी गई है
भारत में पिछले महीने OnePlus N6 को पेश किया गया था
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का भारत में अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6x के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इस सीरीज में OnePlus N6 को पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus N6x के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन के नए मार्केटिंग पोस्टर में बताया गया है कि इसे ब्लू और रेड कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus N6x में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। OnePlus N6x के ऊपर बाएं कोने पर पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। OnePlus N6x का डिजाइन हाल ही में पेश किए गए OnePlus Nord CE 6 Lite के समान है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है।
OnePlus N6x को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। OnePlus N6 सीरीज की पोजिशन कंपनी की Nord सीरीज से नीचे रखी गई है। भारत में पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। OnePlus N6 को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर