OnePlus Ace 3 Pro में मिलेगा Bugatti Veyron जैसा सिरेमिक बैक डिजाइन, जानें खासियतें

OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की BOE 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकती है।

OnePlus Ace 3 Pro में मिलेगा Bugatti Veyron जैसा सिरेमिक बैक डिजाइन, जानें खासियतें

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE 8T LTPO डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6100mAh की बड़ी बैटरी होगी।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर OnePlus Ace 3 Pro पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही OnePlus Ace 3 Pro का स्कीमैटिक इंटरनेट पर सामने आया है। बीते महीने के आखिर में स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन पर भी नजर आया था। अब अफवाह है कि वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन सिरेमिक बैक और मेटल मिडिल फ्रेम के साथ आएगा।


OnePlus Ace 3 Pro Design


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपने एक वीबो पोस्ट में यह दावा किया है। एक और हालिया अफवाह में यह भी दावा किया गया है कि कई आगामी डिवाइस 2024 में इस नए मैटेरियल को इस्तेमाल करेंगे। टिप्सटर के अनुसार, वनप्लस सिरेमिक बैक प्लेट के लिए एक हॉट फोर्जिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करेगा। यह भी जानकारी मिली है कि बैक पैनल व्हाइट होगा। हालांकि, यह प्योर व्हाइट नहीं बल्कि उसका एक शेड हो सकता है।

टिपस्टर का कहना है कि सिरेमिक का इस्तेमाल करने की प्रेरणा Bugatti Veyron के सिरेमिक वर्जन से मिली। खासतौर पर उन्होंने उल्लेख किया कि प्लेट की बैक सिरेमिक सर्फेस का एक अलग टेक्सचर होगा। डीसीएस ने बताया कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जो मेटल मिडिल फ्रेम + सिरेमिक बैक प्लेट बिल्ड के साथ आएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि सिरेमिक आमतौर पर कांच से भारी होता है, इसलिए वजन थोड़ा बढ़ सकता है। कीमत की बात करें तो नया मैटेरियल भी ग्लास से ज्यादा महंगा है। टिपस्टर ने यह भी नोट किया कि सिरेमिक वर्जन ज्यादा महंगा हो सकता है। हालांकि, यह भी अफवाह है कि और कंपनी सिरेमिक को लेकर अपना प्लान बदल भी सकती है।


OnePlus Ace 3 Pro Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की BOE 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकती है। OnePlus Ace 3 Pro को बीते साल के क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। पिछली अफवाह के अनुसार, इस फोन में 6100mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »