• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 17 हजार रुपये सस्ता हो गया OnePlus 9 5G, फिर नहीं आएगा खरीदने का इससे तगड़ा मौका

17 हजार रुपये सस्ता हो गया OnePlus 9 5G, फिर नहीं आएगा खरीदने का इससे तगड़ा मौका

OnePlus 9 में 6.55 इंच की फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

17 हजार रुपये सस्ता हो गया OnePlus 9 5G, फिर नहीं आएगा खरीदने का इससे तगड़ा मौका

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 9 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus का दमदार फोन OnePlus 9 5G इस वक्त डिस्काउंट पर मिल रहा है।
  • OnePlus 9 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 9 5G में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
विज्ञापन
OnePlus का दमदार फोन OnePlus 9 5G इस वक्त डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर वनप्लस 9 5जी भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए OnePlus 9 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 9 5G के कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो OnePlus 9 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 33,980 रुपये में लिस्टेड है। जबकि इस फोन को भारतीय बाजार में मार्च, 2021 में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लॉन्च कीमत के मुकाबले यह फोन बैंक ऑफर के साथ 17,269 रुपये सस्ता मिल रहा है।

बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत रुपये 32,730 हो जाएगी। यह फोन 2,104 रुपये प्रति माह की आसानी ईएमआई पर भी उपलब्ध है।


OnePlus 9 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 9 5G में 6.55 इंच की फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 9 में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। वनप्लस 9 Android 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करता है। OnePlus 9 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत तक मात्र 29 मिनट में चार्ज हो सकती है। 

कैमरा सेटअप के लिए  OnePlus 9 के रियर में  एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एफ/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • कमियां
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  7. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  8. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  9. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  10. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »