वनप्लस 5 के लॉन्च की तारीख के बारे में पता चला

वनप्लस 5 के लॉन्च की तारीख के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 इन्हीं गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा
  • पूर्व एनबीए खिलाड़ी रॉबर्ट हॉरी की जर्सी से वनप्लस 5 का नाम प्रेरित है
  • इससे पहले वनप्लस 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे
विज्ञापन
पिछले हफ्त वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन और वनप्लस 3टी के अपग्रेड वेरिएंट पर काम करने की ख़बर की पुष्टि की थी। अब, एक नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5 को इसी गर्मी के मौसम में लॉन्च किया जाएगा।

वनप्लस 5 को लेकर पिछले कई दिनों से ख़बरें आ रही हैं। और द वर्ज ने इस फोन को गर्मी में आने की पुष्टि कर दी है। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि कंपनी अपने आने वाले फ्लैगशिप को वनप्लस 4 नाम से पेश नहीं करेगी, क्योंकि चीन में चार नंबर को शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि कंपनी ने द वर्ज से नाम को लेकर इस तरह के किसी विश्वास को वज़ह नहीं बताया, बल्कि यह पूर्व एनबीए खिलाड़ी रॉबर्ट हॉरी की जर्सी नंबर 5 से प्रभावित है, जिसे कई सारे वनप्लस कर्मचारी पसंद करते हैं।

शुक्रवार को, वनप्लस 5 स्मार्टफोन को एक ऑनलाइन रिटेल साइट पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के अलावा, कीमत और जून में उपलब्धता का पता चला था। लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 5 की कीमत अमेरिका में 449 डॉलर (करीब 28,800 रुपये) होगी, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कीमत 64 जीबी वेरिएंट या 128 जीबी वेरिएंट की है।

ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग पर अभी पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि लिस्टिंग में दिख रहे वनप्लस 5 स्मार्टफोन में एक वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप है। जबकि इससे पहले एक वीबो लीक में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन में हॉरीज़ॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.5 इंच क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल ) डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा 8 जीबी रैम औौर 256 जीबी स्टोरेज के साथ भी एक वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।

पहले आईं ख़बरों में वनप्लस 5 के 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा ( ऑप्टेकिल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, ज़ूम और फ्लैश) के साथ आने का खुलासा हुआ था। अब ताजा दावों के मुताबिक, वनप्लस 5 में 12 मेगापिक्सल सेंसर का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। और फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो कि चौंकाने वाली बात है क्योंकि वनप्लस 3टी में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था।

इसके अलावा, एक पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस 5 में एक डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले, हार्डवेयर नेविगेशन बटन और पिछले फोन जैसे ही पतले बेज़ेल होंगे। पतले बेज़ेल के चलते फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर दिया जा सकता है। हालांकि, एक वीबो पोस्ट से इसके अगले हिस्से में ही दिए जाने का पता चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »