• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, जून में हो सकता है लॉन्च

वनप्लस 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, जून में हो सकता है लॉन्च

वनप्लस फिलहाल अपने अगले स्मार्टफोन वनप्लस 5 पर काम कर रही है, और लीक में लगातार जानकारी सामने आ रही है। एक रिटेल साइट पर, डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक कर दिए गए हैं। इस साइट पर आने वाले वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में काफ़ी रोचक जानकारी का खुलासा हुआ है।

वनप्लस 5 की कीमत व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, जून में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
वनप्लस फिलहाल अपने अगले स्मार्टफोन वनप्लस 5 पर काम कर रही है, और लीक में लगातार जानकारी सामने आ रही है। एक रिटेल साइट पर, डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक कर दिए गए हैं। इस साइट पर आने वाले वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में काफ़ी रोचक जानकारी का खुलासा हुआ है।

एक ओप्पोमार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 5 की कीमत 449 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) होगी और लिस्ट किया गया फोन जून 2017 में मिलना शुरू हो जाएगा। फोन की कीमत नप्लस 3टी से थोड़ी सी ज़्यादा है, वनप्लस 3टी की कीमत अमेरिका में 439 डॉलर (करीब 28,200 रुपये) है। लेकिन आने वाले फोन वनप्लस 3 से महंगा है जिसे 399 डॉलर (करीब 25,700 रुपये) में अमेरिका में लॉन्च किया गया था।

वनप्लस 5 के रियर को भी लिस्टिंग में देखा गया, जिस पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। रियर पर बीच में वनप्लस के लोगो के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट देखा गया है।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 5.5 इंच क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल ) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। वनप्लस 5 को 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है।  

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप (स्टैंडर्ड आरजीबी+ मोनोक्रोम) और एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस 5 एंड्रॉयड एन आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा और यह फास्ट चार्जिंग के लिए डैश चार्ज 2.0 सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि डैश चार्ज 2.0 कनेक्टिविटी के साथ फोन 30 मिनट में ही एक दिन तक इस्तेमाल करने लायक बैटरी चार्ज कर देगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई फ़ीचर है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि पिछली लीक रिपोर्ट में डिवाइस के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया। ओप्पो मार्ट की लिस्टिंग में अभी यह प्रोडक्ट 'आउट ऑफ स्टॉक' है।

हाल ही में कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने एक हफ्ते पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम किए जाने की पुष्टि की थी। इसके अलावा वनप्लस 5 के कथित स्पेसिफिकेशन में एक 8 जीबी रैम वेरिएंट, एक 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट औरर 3600 एमएएच की बैटरी होने का भी पता चला है। इससे पहले वनप्लस 5 के 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा ( ऑप्टेकिल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, ज़ूम और फ्लैश) के साथ आने का खुलासा हुआ था। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लेकिन ओप्पोमार्ट ने इन दोनों दावों को खारिज कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »