वनप्लस 5 पर चल रहा है काम, कंपनी के सीईओ ने दिए संकेत

वनप्लस 5 पर चल रहा है काम, कंपनी के सीईओ ने दिए संकेत
विज्ञापन
वनप्लस एक ऐसी कंपनी है जिसे कम दाम वाले वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाने के लिए जाना जाता है। कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में मिड-रेंज में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर दिए गए हैं। पिछली कई रिपोर्ट में कंपनी द्वारा हाई-एंड स्पेसिफिकेशन और कम दाम वाले एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम करने की ख़बरें हैं। कंपनी के नए फ्लैगशिप हैंडसेट को वनप्लस 5 नाम दिए जाने की उम्मीद है।

वनप्लस ने अभी तक आने वाले डिवाइस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। गिज़्मोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार,  लेकिन हाल ही में वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने पुष्टि कर दी कि कंपनी एक बड़े डिवाइस पर काम कर रही है। कंपनी के सीईओ ने एक वीबो पोस्ट को दोबारा पोस्ट किया, जिसे वनप्लस फोन के वीबो अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कंपनी की वीबो पोस्ट में बताया गया कि कंपनी बिना आराम किए कड़ी मेहनत करने में लगी है और यह एक सरप्राइ़ज़ होगा। सीईओ के रीपोस्ट करने से संकेत मिलते हैं कि उनका इरादा कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाना है। इस पोस्ट में दिख रही तस्वीर से कर्मचारियों द्वारा एक नए स्मार्टफोन को तैयार करने की जानकारी मिलती है। और अनुमान है कि यह नया स्मार्टफोन आने वाला वनप्लस 5 होगा।

वनप्लस इस डिवाइस को 2017 की दूसरी छमाही में पेश कर सकती है और इसके बारे में लीक हुई जानकारियों की कोई कमी नहीं है। वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। हैंडसेट में 5.5 इंच का 2के रिज़ॉल्यूशन (1080x2048 पिक्सल) डिस्प्ले और 256 जीबी स्टोरेज रहने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो वनप्लस 5 में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ज़ूम और फ्लैश जैसे फ़ीचर हो सकते हैं। वहीं, वनप्लस 5 के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहने की उम्मीद है।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन में डुअल-एज कर्व्ड स्क्रीन, हार्डवेयर नेविगेशन की, कम बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। संभव है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पिछले हिस्से पर जगह दी जा सकती है। वनप्लस 5 की मोटाई 7 मिलीमीटर होगी, पुराने वेरिएंट से हलका पतला।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »