OnePlus 5 के डुअल कैमरा सेटअप को लेकर लीक में फिर आई जानकारी सामने

पिछले कुछ हफ्तों से आ रहीं वनप्लस 5 की लीक रिपोर्ट के बारे में अगर आपको जानकारी है, तो आपको पता होगा कि आने वाले स्मार्टफोन के डुअल कैमरा का डिज़ाइन और पोज़ीशन को लेकर कई विरोधाभासी ख़बरें सामने आईं हैं। अब, OnePlus 5 के बारे में इंटरनेट पर दो और लीक का पता चला है। और इनसे भी इस बारे में हो रहे असमंजस को बढ़ावा ही मिला है।

OnePlus 5 के डुअल कैमरा सेटअप को लेकर लीक में फिर आई जानकारी सामने
विज्ञापन
पिछले कुछ हफ्तों से आ रहीं वनप्लस 5 की लीक रिपोर्ट के बारे में अगर आपको जानकारी है, तो आपको पता होगा कि आने वाले स्मार्टफोन के डुअल कैमरा का डिज़ाइन और पोज़ीशन को लेकर विरोधाभासी ख़बरें सामने आईं हैं। अब, OnePlus 5 के बारे में इंटरनेट पर दो और लीक का पता चला है। और इनसे भी इस बारे में हो रहे असमंजस को बढ़ावा ही मिला है।

सबसे पहले बात पहले लीक की, चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर वनप्लस 5 की एक कथित प्रमोशनल तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर से फोन में आईफोन 7 प्लस की तरह डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। डिज़ाइन के अलावा, स्मार्टफोन की एंटीना लाइन सहित दूसरे फ़ीचर के बारे में नई जानकारी OnePlus 5 की पुरानी रिपोर्ट की तरह ही है।

गौर करने वाली बात है कि, इससे पहले भी एक लीक में वनप्लस 5 के डुअल कैमरे का डिज़ाइन आईफोन 7 प्लस की तरह होने का पता चला था। लेकिन फोन में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद ज़्यादा है।
 
oneplus

अब बात दूसरी लीक की। कथित OnePlus 5 की एक यह लीक तस्वीर भी वीबो पर पोस्ट की गई और इसे सबसे पहले ड्रॉयड हॉलिक ने देखा। इस लीक में पिछली कई लीक की तरह वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप डिज़ाइन होने का पता चला है। इसके अलावा दोनों सेंसर के बीच में रियर पर एक एलईडी फ्लैश भी होगा।

जैसा कि हमने शुरुआत में बताया कि, इन दोनों विरोधाभासी लीक से किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं होती। बल्कि OnePlus 5 के कैमरे को लेकर असमंजस बढ़ता ही है। बहरहाल, अभी तक आईं सभी लीक में फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है।

पिछले हफ्ते, कंपनी ने ऐलान किया था कि अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस को ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए डीएक्सओ के साथ साझेदारी की है। OnePlus  ने कैमरा सेटअप को लेकर तो किसी तरह का ऐलान नहीं किया, लेकिन इसने डीएक्सओ के साथ साझेदारी की पुष्टि की थी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »