7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है

7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OnePlus

यह स्मार्टफोन 4K तक पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में 6.32 इंच डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने मंगलवार को OnePlus 15T को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। OnePlus 15T में 6.32 इंच डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा है। 

OnePlus 15T का प्राइस

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,299 (लगभग 58,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,899 (लगभग 66,700 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,599 (लगभग 62,700 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,199 (लगभग 70,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,699 (लगभग 77,800 रुपये) का है। OnePlus 15T को Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के सााथ है। इस डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और Smart Eye Protection सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन 'Wind Chaser Gaming' केर्नेल दिया गया है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K तक पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, NFC, Bluetooth, Wi-Fi, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिए गए हैं। OnePlus 15T की 7,500 mAh Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 150.56 × 71.82 × 8.48 mm और भार लगभग 194 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »