OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 15T में डुअल रियर कैमरा यूनिट Oppo के LUMO इमेजिंग सिस्टम के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा।
OnePlus 15T की China Telecom की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - PLZ110 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जा सकता है। OnePlus 15T में डुअल SIM हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। OnePlus 15T को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 15T को Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। OnePlus 15T में LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम से सटीक कलर्स और बेहतर बैलेंस के साथ क्लीयर इमेजेज मिलेंगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में शैडोलेस कहा जाने वाला एक फीचर भी होगा। इससे साधारण जेस्चर्स के साथ जल्द फोटो कैप्चर कर सकेंगे। यह स्मार्टफोन 4K अल्ट्रा HD लाइव व्यू को भी सपोर्ट करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। यह चार्जर और प्रोटेक्टिव केस जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। OnePlus 15T में नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग इंजन होगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें