OnePlus 15 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा होगा। यह 4K 120 fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 15:44 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसमें मजबूत कनेक्टिविटी के लिए G2 गेमिंग नेटवर्क चिप दिया जाएगा
  • OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी मिलेगी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के OnePlus 15 को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन के कैमरा का भी खुलासा किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

OnePlus 15 में कैमरा के लिहाज से कुछ अपग्रेड होंगे। कंपनी ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इसमें फोटोज के लिए बेहतर कलर एक्युरेसी, क्लैरिटी और लाइट कंट्रोल के लिए Oppo का LUMO Condensed Light Imaging सिस्टम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा होगा। यह 4K 120 fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ होगा। 

कंपनी ने बताया है कि इसमें एक नए मास्टर मोड से यूजर्स कलर टोन्स को फाइन ट्यून कर सकेंगे। OnePlus 15 में गेमिंग और एफिशिएंसी में सुधार के लिए नई टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसमें मजबूत कनेक्टिविटी के लिए G2 गेमिंग नेटवर्क चिप दिया जाएगा। इसके अलावा एरोजेल इंसुलेशन के लिए नया 'Glacier' कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

हाल ही में OnePlus 15 के इंटरनेशनल वेरिएंट की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, NFC और Wi-Fi के विकल्प होंगे। अगले महीने इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15 के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इसमें OLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के Dune कलर वाले वेरिएंट का भार लगभग 211 ग्राम और बाकी दो कलर्स वाले वेरिएंट्स का लगभग 215 ग्राम का हो सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.