OnePlus 15 में मिल सकती है 7,300mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस महीने OnePlus 15 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगले महीने इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है

OnePlus 15 में मिल सकती है 7,300mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के OnePlus 15 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। OnePlus 15 में BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में OnePlus 15 के इंटरनेशनल वेरिएंट को इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, NFC और Wi-Fi के विकल्प होंगे। इस महीने OnePlus 15 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगले महीने इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15 के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इसमें OLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus 15 को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के Dune कलर वाले वेरिएंट का भार लगभग 211 ग्राम और बाकी दो कलर्स वाले वेरिएंट्स का लगभग 215 ग्राम हो सकता है। 

OnePlus 15 में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इस स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी में सुधार हो सकता है। OnePlus का कथित कैमरा इंजन एडवांस्ड एल्गोरिद्म्स को इंटीग्रेट कर लो लाइट की स्थिति में परफॉर्मेंस में सुधार कर सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।  इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »