OnePlus 13s का कैसा होगा डिजाइन, वीडियो में हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus ने बीते महीने कंफर्म किया था कि जल्द ही भारत में OnePlus 13s लॉन्च होने वाला है।

OnePlus 13s का कैसा होगा डिजाइन, वीडियो में हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13s में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13s के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ एक ड्यूल कैमरा मॉड्यूल है।
  • OnePlus 13s में पंच होल कटआउट के साथ 6.32 इंच की डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।
विज्ञापन
OnePlus ने बीते महीने कंफर्म किया था कि जल्द ही भारत में OnePlus 13s लॉन्च होने वाला है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि फोन नॉर्थ अमेरिका या यूरोप में पेश नहीं किया जाएगा, जिससे यह सुझाव मिलता है कि यह भारतीय बाजार के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है। भारत में OnePlus की वेबसाइट और अमेजन पर OnePlus 13s के लिए माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जिससे फोन के रियर डिजाइन का खुलासा हो गया है। हालांकि, फ्रंट डिजाइन अभी तक पता नहीं चला है। एक्स पर OnePlus इंडिया की नई पोस्ट में ऑफिशियल स्तर पर फोन के फ्रंट और रियर डिजाइन दोनों का पता चला है। आइए OnePlus 13s के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13s Design


OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है जिसमें पंच होल कटआउट के साथ 6.32 इंच की डिस्प्ले है। दाएं कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है, जबकि बाएं कॉर्नर पर एक नया हार्डवेयर बटन शामिल है, जिसे कई फीचर्स के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह चीन के बाहर लॉन्च होने वाला पहला OnePlus फोन होगा जो सामान्य अलर्ट स्लाइडर के बजाय इस नए बटन से लैस होगा।

OnePlus 13s के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ एक ड्यूल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13T से मिलता जुलता है, जो चीन में उपलब्ध है। OnePlus ने यह भी कंफर्म किया है कि 13s को दो कलर ऑप्शन पिंक सैटिन और ब्लैक वेलवेट में पेश किया जाएगा। जबकि OnePlus ने पुष्टि की है कि 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। कंपनी ने अभी तक अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि OnePlus कथित तौर पर भारत और चीन दोनों के लिए कई स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। OnePlus Nord CE5 इस साल की पहली छमाही के अंदर भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि OnePlus Nord 5 पर भी काम चल रहा है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • कमियां
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
डिस्प्ले6.32 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1216x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »