OnePlus 13 में नहीं मिलेगा वायरलेस चार्जिंग फीचर!

वनप्लस 13 कंपनी का साल में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है।

OnePlus 13 में नहीं मिलेगा वायरलेस चार्जिंग फीचर!

Photo Credit: OnePlus

वनप्लस 13 इससे पहले आए OnePlus 12 का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।
  • यह फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।
  • इसमें 2K रिजॉल्यूशन बताया गया है।
विज्ञापन
OnePlus 13 कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसके बारे में अब लीक्स जोर पकड़ने लगे हैं। फोन में नई जेनरेशन का चिपसेट Snapdragon 8 Gen 4 होगा जो अभी लॉन्च होना बाकी है। लेकिन फोन के बारे में आया लेटेस्ट लीक वनप्लस फैंस को निराश कर सकता है। इसकी चार्जिंग के बारे में यह खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

OnePlus 13 चार्जिंग फीचर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया गया है। हाल ही में चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस रिवील किए थे। इसमें Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट बताया गया था। फोन में 6000mAh की बैटरी बताई गई थी, और 100W फास्ट चार्जिंग का जिक्र किया गया था। जबकि OnePlus 12 में 5000mAh बैटरी थी। टिप्स्टर ने इशारा दिया है कि OnePlus 13 फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं होगा। 

OnePlus 13 में वायरलेस चार्जिंग न होना कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने यहां पर यह नहीं बताया है कि कंपनी वायरलेस चार्जिंग फीचर क्यों नहीं देगी। लेकिन अगर 6000mAh बैटरी इसमें आती है, तो यह इसका कारण बन सकती है। क्योंकि, 6000mAh बैटरी फोन में काफी जगह कवर करेगी। इसलिए वायरलेस चार्जिंग के लिए मेग्नेटिक कॉइल का फिट होना तब मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से शायद कंपनी इस फोन से वायरलेस चार्जिंग फीचर को हटा सकती है। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी लीक्स आए हैं, जिसके मुताबिक फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह एक LTPO डिस्प्ले बताया गया है जिसमें माइक्रो कर्व्ड डिजाइन होने की बात कही गई है। फोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। कहा गया है कि यह फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा जो फोन को बेहतरीन सेफ्टी प्रदान करेगा। वनप्लस 13 कंपनी का साल में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। इस बार स्मार्टफोन मेकर पिछले मॉडल की तुलना में बेहद आकर्षक फीचर्स इसमें डाल सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  2. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  3. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  4. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  5. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  6. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  7. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  8. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  9. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »