Nubia Red Magic 5G Lite लॉन्च, 5100 एमएएच बैटरी है खासियत

Nubia Red Magic 5G Lite चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो मेगापिक्सल के दो सेंसर मौज़ूद हैं।

Nubia Red Magic 5G Lite लॉन्च, 5100 एमएएच बैटरी है खासियत
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 5G Lite चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है
  • नूबिया रेड मैजिक 5जी लाइट हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है नूबिया के इस फोन में
विज्ञापन
Nubia Red Magic 5G Lite स्मार्टफोन को स्पेन में लॉन्च कर दिया गया है। नूबिया रेड मैजिक 5जी लाइट हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। देखा जाए तो यह फोन Nubia Red Magic 5G फोन का थोड़ा कमज़ोर वेरिएंट है। नूबिया ब्रांड का नया हैंडसेट 6.5 इंच ओलेड डिस्प्ले, 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंट रेट के साथ आता है। इसमें पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में क्वाड कैमरा सेटअप है।
 

Nubia Red Magic 5G Lite price, availability

नूबिया रेड मैजिक 5जी लाइट की कीमत EUR 612 (करीब 52,200 रुपये) के आसपास है। हालांकि, यह कीमत एक ऑफर के आधार पर सामने आती है। Nubia Red Magic 5G Lite एक मात्र ब्लैक रंग में मिलता है।
 

Nubia Red Magic 5G Lite specifications

डुअल-सिम नूबिया रेड मैजिक 5जी लाइट हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.65 इंच का ओलेड डिस्प्ले है, 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ। फोन में स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है।

Nubia Red Magic 5G Lite चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो मेगापिक्सल के दो सेंसर मौज़ूद हैं। फोन में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

नूबिया रेड मैजिक 5जी लाइट में 5100 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 171.7×78.5×9.1 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.65 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »