Nubia Red Magic 3S गेमिंग स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें फीचर्स

Nubia Red Magic 3S Sale: नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, हैंडसेट खरीदने से पहले यहां जानें कीमत और खासियतें।

Nubia Red Magic 3S गेमिंग स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें फीचर्स

Nubia Red Magic 3S Price in India: नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • नूबिया रेड मैजिक 3एस की बिक्री Flipkart पर
  • Nubia Red Magic 3S में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है
  • 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है Nubia Red Magic 3S में
विज्ञापन
Nubia Red Magic 3S Sale: नूबिया रेड मैजिक 3एस गेमिंग स्मार्टफोन पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था और अब Nubia ब्रांड का यह लेटेस्ट गेमिंग फोन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Nubia Red Magic 3S सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू हो गई है, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, बैंकिंग कैशबैक और एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। सबसे अहम खासियत की बात करें तो नूबिया का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आता है। आइए अब आपको Nubia Red Magic 3S की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Nubia Red Magic 3S price in India, ऑफर्स

मार्केट में नूबिया रेड मैजिक 3एस की कीमत 35,999 रुपये तय की गई है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन मेका सिल्वर (स्पेस ग्रे) रंग में मिलेगा। नूबिया Red Magic 3S का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसका दाम 47,999 रुपये है। यह साइबर शेड (रेड और ब्लू) कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Nubia ब्रांड के इस हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 10,800 रुपये तक का डिस्काउंट भी है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा।
 

Nubia Red Magic 3S specifications

रेड मैजिक 3एस एंड्रॉयड पाई पर आधारित रेडमैजिक ओएस 2.1 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। फोन में 6.65 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड है, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

नूबिया के इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Nubia Red Magic 3S में लिक्विड कूलिंग है। इसमें इनबिल्ट कूलिंग फैन है। हैंडसेट का डाइमेंशन 171.7x78.5x9.65 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful shoulder buttons
  • Internal fan cools effectively
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Missing portrait mode
  • No video stabilisation
  • Camera performance below average
  • Bulky
डिस्प्ले6.65 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »