नूबिया एन1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

नूबिया एन1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • नूबिया एन1 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • इसमें नाम से ठीक उलट 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • डिवाइस में क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने अपने नूबिया एन1 के कमज़ोर वर्ज़न नूबिया एन1 लाइट को बार्सिलोना में आयोजित हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया। याद दिला दें कि नूबिया एन1 को कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले महीने ही इस हैंडसेट का नया कलर वेरिएंट भारत में उपलब्ध कराया था। नया वेरिएंट ब्लैक-गोल्ड कलर के साथ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

स्मार्टफोन को मार्च महीने के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में भी ज़ेडटीई नूबिया एन1 लाइट को लॉन्च किया जाना तय है।

नूबिया एन1 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें नाम से ठीक उलट 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। डिवाइस में क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और बैटरी 3000 एमएएच की। यह जानकारी एंड्रॉयड अथॉरिटी ने दी है।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एन1 लाइट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा एक फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से डिवाइस 0.3 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा।

कंपनी ने नूबिया एन1 लाइट के लॉन्च के मौके पर कहा, "इसकी बनावट ऐसी है कि यह यूज़र के हाथों में आसानी से फिट बैठ जाता है। मेटालिक डिज़ाइन, फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य फ़ीचर फोन को स्टाइलिश लुक देते हैं।"
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia N1 lite Launch, ZTE Nubia N1 lite, Mobiles, Android, ZTE, MWC, MWC 2017
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
  2. भारत सरकार ने चीनी CCTV कैमरा पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों
  3. चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद
  4. Redmi 15A 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 200MP के दो कैमरा वाले Oppo Find X9s Pro में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी! 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
  6. Oppo F33 सीरीज होगी अप्रैल में लॉन्च, कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  7. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  8. Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  9. Redmi 15A 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला फोन
  10. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »