Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई 8.5mm बताई गई है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा।
Photo Credit: Android Headlines
Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई 8.5mm बताई गई है।
Google Pixel 11 Pro XL फोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन Pixel 11 सीरीज का हाई-एंड मॉडल होगा। फोन के डिजाइन में कुछ हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें फ्लैट साइड डिजाइन दिया गया है। कैमरा बार को बड़ा दिखाया गया है लेकिन साइज में यह पतला हो गया है। फोन ब्लैक फिनिश में नजर आ रहा है। Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई 8.5mm बताई गई है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। फोन OLED पैनल के साथ बताया गया है। इसमें 7 कोर वाला चिपसेट होगा जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Google Pixel 11 Pro XL के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन इनमें साफ नजर आता है। यह पतले कैमरा बार के साथ नजर आ रहा है और फिनिश ब्लैक है। फोन के डाइमेंशन 162.7 x 76.5 x 8.5mm बताए गए हैं।Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, रेंडर्स को टिप्स्टर OnLeaks द्वारा शेयर किया गया है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले होगा। फोन Tensor G6 चिपसेट से लैस बताया गया है जो कि 7-कोर चिपसेट होगा। यह TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना बताया गया है।
कंपनी इस फोन में MediaTek M90 मॉडम दे सकती है। साथ में Google Epic कोडनेम के साथ Titan M3 के रूप में सिक्योरिटी प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 16GB रैम बताई गई है और 256 जीबी की स्टोरेज होने की बात कही गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है। इसमें खास फीचर अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो मोड के रूप में होगा। इसके अलावा सिनेमैटिक ब्लर भी मिलेगा। फोन में 100x जूम तक सपोर्ट मिल सकता है।
यह फोन 4K 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर से लैस हो सकता है। फोन में टेलीफोटो कैमरा में नए हार्डवेयर होंगे। इसी के साथ एक वीडियो री-लाइट फंक्शन मिल सकता है जो लाइटिंग को भी कस्टमाइज करने की सहूलियत दे सकता है। Google Pixel 11 सीरीज में तीन मॉडल्स अभी तक सामने आए हैं जिसमें Google Pixel 11 स्टैंडर्ड वेरिएंट, Google Pixel 11 Pro, और Google Pixel 11 Pro XL शामिल हो सकता है। सीरीज को कंपनी अगस्त में पेश कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?