डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 5G दिया गया है
यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi ने हाल ही में भारत में Redmi 15A 5G को लॉन्च किया था। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। Redmi 15A 5G में 6.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi 15A 5G में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 5G का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
Redmi 15A 5G का प्राइस
इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 16,499 रुपये और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 14,499 रुपये का है। Redmi 15A 5G को ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Xiaomi की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। इसके लिए एक्सचेंज और EMI ऑफर उपलब्ध हैं।
Redmi 15A 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 5G दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Redmi 15A 5G की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स हैं। कंपनी ने इसके लिए चार वर्ष के Android अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.56 x 79.47 x 8.15 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज